आरटी-पीसीआर टैस्ट में 14 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

जिला में शुक्रवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में सलौणी क्षेत्र के गांव पंजरेड़ का 53 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव अप्पर अवाह का 56 वर्षीय व्यक्ति, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 27 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बल्ह के दो लोग 71 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय महिला, नादौन के भूणी क्षेत्र के गांव घरठूं की 32 वर्षीय महिला,

हमीरपुर में कार्यरत 50 वर्षीय महिला, ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के गांव सरोह की 21 वर्षीय युवती, बगवाड़ा क्षेत्र के गांव ललयार का 40 वर्षीय व्यक्ति, नादौन की 65 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धमोट के दो लोग 26 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय व्यक्ति, रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 35 और 65 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं।