पूर्व मंत्री के बेटे की करतूत: 200 लड़कियों से छेड़छाड़, एक छात्रा से रेप, छह साल बाद कबूला गुनाह

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

जम्मू-कश्मीर में दोमाना पुलिस ने छह साल पुराने दुष्कर्म के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ चालान पेश किया है। पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील के बेटे आबिद गनी पर सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। यही नहीं, अब्दुल गनी के बेटे पर बंगलुरू में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पुलिस का यह भी कहना है कि बंगलुरू में मंत्री के बेटे ने 200 लड़कियों से छेड़छाड़ की है। ऐसा उसने बंगलुरू पुलिस के समक्ष खुद कबूला था।

जानकारी के अनुसार दोमाना के करलूप इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्र अपने स्कूल के शिक्षक और कुछ छात्रों के साथ खेल के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पर शहर के पलौड़ा इलाके में गई हुई थी। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद पीड़िता जब मिनीबस में सवार होकर अपने घर जाने लगी तो इसी बीच आरोपी आबिद गनी अपने एक दोस्त के साथ कार लेकर वहां पहुंचा। आबिद ने पीड़िता को कहा कि वह उसके पिता का दोस्त है और वह उसे घर पर कार में छोड़ देगा। पीड़िता आरोपित की बातों में आ गई और उसके साथ कार में बैठ गई थी। आरोपित उसे तालाब तिल्लो में स्थित अपने सरकारी क्वार्टरों में ले गया था यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपित बाद में पीड़िता को अपनी ही कार में घर के पास छोड़ गया था। मंत्री का बेटा होने के चलते छह साल तक यह मामला बाहर ही नहीं निकल पाया। अब यह मामला बाहर आया और पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।