पस्सल हार के 21 वर्षीय दिव्यांग आरूष राठौर किया मतदान

स्थानीय प्रशासन ने व्हील चेयर, गाड़ी सहित एनसीसी वालंटियर से साथ की व्यवस्था

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पस्सल हार के 21 वर्षीय दिव्यांग आरूष राठौर ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। स्थानीय प्रशासन ने दिव्यांग आरूष को घर से मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए वाहन व व्हील चेयर की व्यवस्था की थी। इसके अतिरिक्त एनसीसी के पांच वालंटियर को भी विशेष तौर पर तैनात किया गया था। इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि पस्सल हार गांव के दिव्यांग आरूष ने मतदान करने की इच्छा जाहिर की थी।

इसके लिए प्रशासन ने व्हील चेयर, वाहन सहित वालंटियर की विशेष व्यवस्था की थी। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीडि़त है आरूष, मतदान करके खुश नजर आए पस्सल हार के 21 वर्षीय दिव्यांग आरूष राठौर मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी से पीड़ित हैं ऐसे में वे चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हो चुके हैं। लेकिन जब आज उन्होने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया तो वे न केवल बेहद खुश नजर आए बल्कि उन्होने समाज के दूसरे लोगों से भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील भी की। इस बीच आरूष ने अपने परिजनों के साथ अपनी ही गाड़ी में मतदान केंद्र जाने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में वे परिवार की गाड़ी में ही परिजनों के साथ मतदान केंद्र 72 क सुखबाग पहुंचे व पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।