24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा मामले, 336 मरीजों की मौत

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लाख 97 हजार 396 सैंपल टेस्ट हुए। कुल अब तक 16 करोड़ 63 लाख पांच हजार 762 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है और रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव केस केवल दो लाख 28 हजार 919 रह गया है। यह कुल मामलों का 2.78 फीसद है। वहीं 97 लाख 17 हजार 834 मरीज ठीक हो गए हैं। यह कुल मामलों का 95.77 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 23 हजार 068 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार 846 हो गई है। इस दौरान 336 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या एक लाख 47 हजार 092 हो गई है।

इस दौरान 24 हजार 661 मरीज ठीक हुए। देश में कोरोना मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी। 336 में महाराष्ट्र में 89, दिल्ली में 37, पश्चिम बंगाल में 32, और केरल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 लोगों की मौत हो गई।