26 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

एसके शर्मा। हमीरपुर
जिला में आरटी-पीसीआर टैस्ट में 26 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव लफराण के 3 लोग 37 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 75 वर्षीय बुजुर्ग, भोरंज के गांव डोह के 3 लोग 30 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक

और 29 वर्षीय महिला, रैल क्षेत्र के गांव रतयाल के 3 लोग 48 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक, करेर क्षेत्र के गांव मक्कड़ की 37 और 34 वर्षीय महिला, गांव भलट की 80 और 40 वर्षीय दो महिलाएं, गांव जोल का 67 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 65 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय लड़का, बड़सर उपमंडल की 32 वर्षीय महिला, गलोड़ खास की 71 वर्षीय महिला, इसी क्षेत्र के गांव हटली की 20 वर्षीय युवती, भोटा का 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा क्षेत्र के गांव डोबर खुर्द का 40 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर का 16 वर्षीय लड़का, हमीरपुर के वार्ड नंबर एक की 46 वर्षीय महिला, मसलाणा की 30 वर्षीय महिला, गांव चंबेन की 25 वर्षीय युवती और गांव कनोह का 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।