महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 35 दिन के ब्यूटिशियन कोर्स का हुआ समापन

35-day beautician course ends to make women self-reliant
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 35 दिन के ब्यूटिशियन कोर्स का हुआ समापन

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्ग दर्शन में महिलाओं को सशक्तिकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास संस्था द्वारा पैंतीस दिन का ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा की ग्राम पंचायत बम में आज समापन हुआ।

जिसमें लगभग सत्तर से अधिक महिलाएं व युवतियां पंजीकृत हुई थी व प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस समापन समारोह में विशेष रूप से गतवाड़ पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा, बम पंचायत प्रधान मनीष व पनतेहड़ा पंचायत प्रधान नीरज शर्मा, मेहरी काथला प्रधान कांता देवी, उपप्रधान लोकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

उन्होंने सामूहिक बयान देते हुए कहा कि घुमारवीं विधानसभा के ग्राम पंचायत बम में करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद व समस्त पंचायतों की महिलाओं का इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पर स्वागत किया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाना केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की दूरगामी सोच को दर्शाता है।

यह भी पढ़ेंः शाहपुर में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन को हिमाचल में किया विलय


महिलाओं को आत्मनिर्भर
बनाने के लिए प्रयास संस्था के माध्यम से यह प्रशिक्षण शिविर करवाया गया ताकि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत बन सके। बम व पनतेहड़ा, मेहरी काथला पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

स्थानीय लोगों में आस्था, महिमा, अंजलि, पूनम सोनी, आस्था ठाकुर, अंकिता शर्मा, आँचल पटियाल व उमा देवी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा जो शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू करवाया है। उसमें महिलाओं में नई ऊर्जा व शक्ति का संचार हुआ है उनका आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास बढ़ा है, इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षक कमलजीत कौर ने बताया कि यह कोर्स महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर विशेष कार्यक्रम में सूचना प्रसारण खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा इन प्रशिक्षित महिलाओं व युवतियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

संवाददाताःसुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।