जय मां चंडी दरबार में गणपति काे लगाया गया 56 भोग

अंकित वालिया। कांगड़ा

जय मां चंडी दरबार कांगड़ा में हर वर्ष की भांति निजी गृहस्थी में इस बार भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान पिछले कल कांगड़ा के मेन बाजार में रहने वाले त्रेहन परिवार ने कोविड की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए गणपति को 56 भोग लगाने के बाद भंडारा आयोजित करवाया। जिसमें करीब 80 लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। गणेश उत्सव के दौरान जय मां चंडी दरबार कांगड़ा में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार शाम शहर के साथ लगती बनेर खड्ड में किया जाएगा।

वहीं, आज कांगड़ा के सर्राफा बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शहर के साथ लगती बनेर खड्ड में विधि-विधान से किया जाएगा। इस दौरान शहर के कईं लोग श्रद्धा भाव से विसर्जन के दौरान यात्रा में शामिल होते है। यहां हर वर्ष होने वाला भंडारा कोविड की परिस्थिति को देखते हुए नहीं करवाया गया। क्योंकि यहां हर वर्ष हजारों लोग भंडारे पर भंडारा ग्रहण करने आते है। इसी के साथ कांगड़ा में विभिन्न निजी घरों व अन्य मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला रविवार शाम तक जारी रहेगा।