कोरोना अपडेट : कांगड़ा में बढ़े 8 मामले, 3 हुए ठीक

उज्ज्वल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

जिला कांगड़ा में आज एक साथ कोरोना के 8 मरीज सामने आए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि इनमें रछियालु गांव का 35 वर्षीय युवक और उसकी 27 वर्षीय पत्नी, ज्वाली की 27 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत कल्याडा की 30 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। यह सभी होम क्वारेंटिंन थे और इनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है।

इसके अलावा बैजनाथ क्षेत्र के 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 1 जून को दिल्ली से लौटे 52 वर्षीय पिता और 22 वर्षीय बेटी और 61 वर्षीय दिल्ली से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिला में आज 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।