9 लड़कियों ने निःशुल्क सिलाई कोर्स किया पुरा

बिनय महाजन। नुरपुर
आर्य समाज नूरपुर द्वारा आज सप्ताहिक सत्संग के पश्चात 9 लड़कियों ने सिलाई का कोर्स पूरा कर लिया, उनको आर्य समाज नूरपुर की तरफ से सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिए गए। इस निःशुल्क सत्र में दूसरा बैच 10 लड़कियों का आरंभ हो गया है। इस अवसर पर सार्थक महाजन पठानकोट व लक्ष्य महाजन जसूर कोे मोमेंटो व स्वामी दयानंद जी का चित्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

यह दोनों बच्चे वैदिक परीक्षाओं में सफल हुए। दयानंद संस्कार वाटिका के बच्चों ने भी हिस्सा लिया और अति सुंदर भजन गाया। स्वामी वेद प्रकाश संचालक आतम प्रज्ञा आश्रम बाघनी मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि इस सिलाई केंद्र से सीखने वाले बच्चे आत्मनिर्भर हो सकते हैं और बच्चों को समझाया की यदि परिश्रम हो तो सब लोग आगे निकल सकते हैं। डॉक्टर बीएम गुप्ता जी ने कोविड.19 के बारे में लोगों को जागरूक किया। चंद्र प्रकाश महाजन प्रधान आर्य समाज नूरपुर ने सभी उपस्थित बंधुओं का स्वागत किया और आर्य समाज की उपलब्धियां भी बताई।