नादौन के सौरव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Sourav of Nadaun won gold medal in 1500 meter race
नादौन के सौरव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

उज्जवल हिमाचल। नादौन
नादौन के गगाल गांव में रहने वाले दिव्यांग खिलाड़ी सौरव शर्मा ने राष्ट्रीय विशेष खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। सौरव ने गुजरात में आयोजित इस प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूर्व सौरव पिछले वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है।

उसमें उसने 5 किलोमीटर मैराथन में कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष अपने खेल में सुधार करके उसने यह मुकाम पाया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि उसका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा और वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा। सौरभ की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों में प्रसन्नता का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन में की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

उसके पिता प्रदीप शर्मा दुग्ध अभिशीतन केंद्र जलाडी़ के प्रभारी हैं तथा माता अल्पना शर्मा ग्रहणी है। जानकारी देते हुए प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके दोनों बेटे स्पोर्ट्समैन है। उन्होंने बताया कि दोनों बेटों की आंखों में 75 तक विकलांगता है। उन्होंने बताया कि दोनों की प्रारंभिक शिक्षा विशेष स्कूल जलाडी़ में हुई है और यहीं से दोनों का चयन राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के लिए हो गया था।

सौरव यहीं से जेबीटी कर रहा है, वहीं बड़ा बेटा विकास दिल्ली के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि मूलतः हमीरपुर के रोपा गांव निवासी हैं परंतु नादौन के गगाल गांव में रहते हैं। शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार को बेटे की उपलब्धि पर गर्व है।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।