उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां
ज्वाली भाजपा मंडल की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जिसमें हाथापाई तक की नौबत आ गई। लेकिन बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया। दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठकें कर कार्य समिति का समापन किया। शुक्रवार को कोटला में ज्वाली भाजपा मंडल की बैठक समापन था।
बैठक शुरू होने से पहले ही जैसे ही संजय गुलेरिया अपने समर्थकों सहित बैठक में पहुंचे। वहां पर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जो लोग पार्टी के पदाधिकारी नहीं थे, उनको बैठक में आने से रोका गया। जिस पर खूब हंगामा हुआ। संजय गुलेरिया के समर्थकों का कहना था कि ज्वाली भाजपा मंडल के बड़े पदाधिकारियों ने चुनावों के समय में पार्टी का काम नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : 350 बसों के बजाए 150 बसें खरीदेगी सुक्खू सरकार
जिस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। संजय समर्थकों का तर्क था इन पदाधिकारियों को बैठक से बाहर किया जाए और जिन लोगों ने चुनावों में खून पसीना एक करके पार्टी के लिए काम किया है। उनको बैठक में बिठाया जाए। हंगामा होने के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, मंडल महामंत्री चैन सिंह ठाकुर बैठक शुरू होने से पहले ही बाहर चले गए।
जिस उपरांत संजय गुलेरिया समर्थक ने अपनी बैठक पूरी की। जिसमें प्रदेश सचिव विशाल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज अत्री, जिला सचिव रणजीत गुलेरिया, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवंत सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बैठक में संजय गुलेरिया के चले जाने के बाद मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष रमेश राणा, मंडल महामंत्री चैन सिंह ठाकुर के साथ मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्यों ने बैठक की।
जब इस बारे मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान से पूछा तो उन्होंने बताया कि बैठक में हंगामा करने वाले अनअपेक्षित लोग बैठक में आना चाह रहे थे, जिस वजह से बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित किया गया। उनके चले जाने के बाद बैठक पूरी हुई है।