उज्जवल हिमाचल। गोहर
नाचन भाजपा मंडल ने स्थानीय विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को बहाल करने की मुहिम छेड़ दी है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक चिकित्सालय गोहर के बाहर विरोध प्रार्दशन किया।
यह भी पढ़ें : पूर्व सैनिकों के जेओए-आईटी के पदों के लिए साक्षात्कार
इस अवसर पर भाजपा विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सुक्खू सरकार विकास विरोध रूख अपना रही है। सरकार ने विधायक निधि को बंद कर दिया है जिससे सारे विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुखिया से मांग की है कि जो विधायक निधि उन्होंने बंद की है उसे भी जल्द बहाल किया जाए ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनी लगभग सभी योजनाओं को डीनोटिफाई करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नाचन क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले नागरिक अस्पताल को भाजपा सरकार द्वारा 100 बैड कर दिया गया था लेकिन वर्तमान में बनी कांग्रेस सरकार ने इसे भी डीनोटिफाई कर दिया है।