उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हमीरपुर कांग्रेस ने जिला स्तर पर जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाया गया है। कांग्रेस ने हमीरपुर गांधी चौक पर सत्याग्रह किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटा है और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की है। उसको लेकर हमीरपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही की तरह काम कर रही है और तानाशाह बनकर जनता को परेशान किया जा रहा है।
यह खबर पढ़ेंः शिशु विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जोशी ने संभाला कार्यभार
उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है और नौजवानों की रोजगार के ऊपर केंद्र की सरकार चर्चा तक नहीं कर पा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ यह सत्याग्रह कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में आज सत्याग्रह शुरू किया है ताकि केंद्र में बैठी मोदी सरकार अपनी हरकतों से बाज आ सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबा रही है। देशभर में पूरी कांग्रेस से एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है।