प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम

कार्तिक। बैजनाथ

आम आदमी पार्टी प्रदेश में बड़ी सक्रियता से काम कर रही है। जिसके लिए प्रदेश संयोजक ठाकुर निक्का सिंह पटियाल पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन को प्रतिदिन मजबूती से खड़ा करने में लगे हैं। यह शब्द आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा के प्रमुख सुशील कटोच ने पत्रकारों से कहे। उन्होंने कहा कि उनके प्रयत्नों से प्रदेश में लगभग सभी संसदीय तथा विधानसभा क्षेत्रों व जिलों में कार्यकर्ता तैनात किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का आधार बढ़ते देख एवं जन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना आम आदमी पार्टी की ओर लोगों का रुझान भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। सुशील कटोच ने कहा कि प्रदेश में जन जन की समस्याओं को लेकर वह प्रतिदिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्तालाप में अति सक्रिय हैं।

संगठन के इस संसदीय क्षेत्र हेतु कड़ी मेहनत करके मजबूत व योग्य कार्यकर्ताओं का चयन कर संगठन की स्थिति अच्छी कर ली है। हाल ही में प्रदेश संयोजक द्वारा संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा हेतु पार्टी के पदाधिकारियों को नियुक्त कर लिया गया है। इनमें से प्रमुख चंबा से योगराज महाजन को जिला संयोजक व चंबा में पढ़ने वाली पांच विधानसभाओं हेतु कार्यभार संभाल दिया गया है। संगठनात्मक जिला नूरपुर के लिए एडवोकेट आर के मनकोटिया को संयोजक बनाया गया है, जिला कांगड़ा तथा संगठनात्मक जिला पालमपुर में देशराज चौधरी तथा शेर सिंह को संयोजक नियुक्त किया। वहीं संगठनात्मक जिला देहरा में चेतन पराशर को संयोजक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण लोगों के लिए बहुत सारी समस्याएं आड़े आ रही हैं। इसमें किसानों की समस्या इन दिनों बहुत बढ़ती जा रही हैं तथा सरकार के पास उनकी समस्याओं का निवारण करने हेतु कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में बिजली पानी की कीमतें, महंगी दरें, बाधित आपूर्ति एवं जनता पर बढ़ता कर्ज इसमें लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके संगठन द्वारा जनता के हर मुद्दों पर अध्ययन किया जा रहा है तथा उनके समाधान के लिए संगठन आगे की नीतियां बना रहा है जिससे प्रदेश में लोगों का विकास हो तथा आम खुशहाली दिखाई दे। आम आदमी पार्टी की मिस कॉल के जरिए प्रदेश के हजारों लोगों द्वारा ग्रहण की गई सदस्यता पर प्रदेश संयोजक का खासा ध्यान है तथा उन्होंने इन सदस्यों के साथ रात- दिन अपना संपर्क अभियान प्रारंभ रखा हुआ है।