भाजपा के दो ही कामः एक विधायक खरीदकर सरकार गिराओ दूसरा दोस्तों का कर्जा माफ करो!

उज्जवल हिमाचल। शिमला

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीधे मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा सरकार जनता पर टैक्स लगाती है। जिससे महंगाई बढ़ रही है। भाजपा सरकार के दो ही काम है, प्रदेशों में विधायकों को खरीदकर सरकार बनाओं और अपने दोस्तों का कर्जा माफ करो।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को पैसों की जरुरत होती है, जिसके कारण टैक्स लगाया जाता है। महराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदा गया और सरकार ने जनता के खाने पीने की चीजों दूध, दही, आटा और चावल पर टैक्स लगा दिया।

अगर बीजेपी सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो हिमाचल और गुजरात में पेपर लीक हुआ और बहुत बड़ा घोटाला हुआ लेकिन कोई सख्त कार्यवाही नहीं हुई मोदी में अगर दम है तो हिमाचल चुनाव से पहले जो भाजपा के नेता इसमें शामिल है उन पर कार्यवाही करके दिखाओ।

बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 10.72 लाख करोड़ रुपया माफ़ कर दिया है। ये वो अरबपति दोस्त हैं जिनसे भाजपा को चेक में चंदा मिलता है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्यों होगा कि आप उद्योगपतियों के कर्जे माफ़ करो और बदले में वो आपका पार्टी फण्ड में चंदा दे, अगर दम है तो हिमाचल और गुजरात चुनाव से पहले इनकी CBI/ED जांच कराके दिखाओ।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।