महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी गारंटी देगी आपः निर्मल शर्मा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल आम आदमी पार्टी में महिला विंग की अध्यक्ष ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। निर्मल शर्मा ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 31 अगस्त को पालमपुर आएंगे। पालमपुर में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के गारंटी दी जाएगी। यह गारंटी देश की महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी होगी।

हिमाचल आम आदमी पार्टी महिला विंग के अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने कहा कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी दी है। अब तीसरी गारंटी महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। अब आम आदमी पार्टी सत्ता में आकर महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी टिकट आवंटन में महिलाओं को 35 फ़ीसदी कोटा निर्धारित कराने की कोशिश करेगी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।