“आप” कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

एमसी शर्मा। नादौन

आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र नादौन के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया और पार्टी की आगामी रणनीति को लोगों तक पहुंचाया। शुक्रवार को स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नादौन के मनुज कपिल जो कि पहले भाजपा के सदयस थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हों कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी नादौन अध्यक्ष विकास डोगरा ने मनुज कपिल को आम आदमी पार्टी व्यापार मंडल नादौन का अध्यक्ष पद देकर सम्मानित किया।

यह भी देखें : नालागढ़ में एसडीएम कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

वहीं, मनुज कपिल ने पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का प्रण लिया और पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा लेने जैसा पार्टी के अध्यक्ष का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास डोगरा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, संगठन मंत्री मनोज कुमार, सह सचिव सेठी कुमार, ओबीसी विंग अध्यक्ष अश्वनी कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार, युवा विंग सचिव अभिषेक कौंडल, उपाध्यक्ष विपन कुमार, सचिव संजीव कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनुज कपिल, रवि कुमार तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।