स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

एमसी शर्मा। नादौन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिल्ह में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार व सभी अध्यापकों ने संविधान के नियमों के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा तथा कार्यालय व अपने जीवन में आस्था बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने बच्चों को संविधान का अध्ययन करने व संविधान में आस्था बनाए रखने का ज्ञान दिया।

यह भी देखें : चंबा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन, एयर फोर्स के जवानों ने भी लिया भाग

साथ ही बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना व नागरिकों के कर्त्तव्यों व अधिकारों के बारे विस्तृत उल्लेख करते हुए अपने शब्दों में स्पष्टता व्यक्त की। इस अवसर पर उप प्रधनाचार्य सुरेश कुमार, डीपीई सुदर्शन मोहन, तोमीर शर्मा, राजीव कुमार, राज कुमार, गीता देवी व आशा देवी उपस्थित रहे।