हिमाचलः खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत- 2 गंभीर घायल

उज्जवल हिमाचल। चंबा

हिमाचल के चंबा के तीसा-पांगी मार्ग पर सतरुंडी में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा बैरागढ़-साच पास किलाड़ मार्ग पर रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ।

मृतकों के शव रविवार रात करीब 9 बजे निकाले गए। घायलों को इलाज के लिए तीसा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंबा रेफर किया गया। डीएसपी चंबा अभिमन्यू ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। तहसीलदार तीसा प्रकाश शर्मा ने बताया फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। जांच के बाद पता चलेगा हादसा कैसे हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 मृतक पंजाब गुरदासपुर के रहने वाले थे। मृतकों में राकेश कुमार, अमरजीत सिंह, मनोहर, राजीव शर्मा पंजाब के रहने वाले थे, जबकि हेम सिंह चंबा का था। वहीं, घायलों के नाम चुन्नीलाल और देशराज है।