अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

उज्जवल हिमाचल/ डेस्क

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और प्रेजेंटर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे। उनका बुधवार को सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी अभिनेत्री के परिवार की एक करीबी दोस्त ने दी है। राज कौशल एक फिल्मकार थे। उन्होंने ‘प्यार में कभी कभी’ और ‘शादी का लढ्डू’ जैसी फिल्मों को निर्देशन किया था। राज कौशल को बुधवार को करीब सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने राज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्मकार ओनिरो ने ट्विटर पर राज कौशल के लिए लिखा, ‘बहुत जल्द चले गए, हमने फिल्म निर्माता राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बहुत दुख की बात है। वह मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के निर्माताओं में से एक थे। उन कुछ लोगों में से एक जिन्होंने हमारी दृष्टि में विश्वास किया और हमारा समर्थन किया। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना।

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘यकीन नहीं होता राज कौशल अब हमारे बीच नहीं रहे..यह चौंकाने वाला। मेरा सुनने के लिए मेरा दिल मंदिरा बेदी और उसके दो प्यारे बच्चे के लिए टूट रहा है। आपकी आत्मा हो शांति मिले हमारे खुश मुस्कुराते हुए राज..आपकी कोमल आत्मा को याद करेंगे।’ टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा ने भी राज कौशल को याद किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘वे चिरशांति को प्राप्त हों…कुछ प्यारी यादें। और यही तुम्हारे पास बचा है..।’ इनके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए राज कौशल के निधन की पुष्टि की है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। आपको बता दें कि राज कौशल एक बेहतरीन निर्माता के अलावा शानदार निर्देशक भी थे।