सोनम कपूर ने पहनी बोल्ड ड्रेस: ट्रोलर्स ने कहा, जहर और वल्गर

हार्पर बाजार मैगजीन के कवरशूट को लेकर सुखिर्यों में एक्ट्रेस

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर एक बार फिर से अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से वह हार्पर बाजार मैगजीन के कवरशूट की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। सोनम के लेटेस्ट फोटो पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। यह मैगजीन की 12वीं एनीवर्सरी का स्पेशल इशू । सोनम के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है वहीं लोगों के काफी नेगेटिव कॉमेंट्स मिले हैं। सोनम कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने लुक्स के साथ बिंदास होकर एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। बोल्ड फैशन कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। इस बार हार्पर्स बाजार इंडिया मैगजीन के शूट पर उनका एक लुक फिर से सुर्खियों में है। सोनम ने अब तक चार लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनमें लेटेस्ट लुक पर ट्रोल हो रही हैं।

इस तस्वीर में सोनम ने सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहन रखे हैं। लोगों को सोनम का आउटफिट समझ में नहीं आया। एक यूजर ने लिखा है, ये कौन सा डिजाइन है आंटी। वहीं एक और ने लिखा है, ये क्या बाज सा बन गई। किसी ने सोनम को जहर तो किसी ने वल्गर लिखा है। वहीं शिवांगी दांडेकर और सोनम की चाची महीप कपूर को उनका लुक काफी पसंद आया है। सोनम की तस्वीर को उनकी कजन खुशी कपूर ने भी लाइक किया है।

कोटखाई में भीषण अग्निकांड ने स्वाह किए छह घर, करोड़ों का नुकसान