अजय महाजन का चुनावी दौरा जारी, घर-घर जाकर मांगे वोट

कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करते हुए पार्टी में शामिल होने का धन्यवाद किया।

Ajay Mahajan's election tour continues, door-to-door sought votes
अजय महाजन का चुनावी दौरा जारी, घर-घर जाकर मांगे वोट

नूरपुरः पूर्व विधायक अजय महाजन दारा दो दिवसीय चुनावी दौरा आज ग्राम पंचायत ममूहं गुरचाल में किया गया। जिसमें घर-घर जाकर वोट मांगे गए जिसमें लोगों द्वारा भारी जन समर्थन मिला। आज पंचायत के सनोह गांव के सौंजी राम, चैन सिंह पठानिया, तिलक राज उर्फ बिल्लों, विजय कुमार एपंकु चौधरी व निशा देवी ने अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। अजय महाजन ने इन सबका कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करते हुए पार्टी में शामिल होने का धन्यवाद किया।

सौंजी राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं 92 वर्ष का हो चुका हूं और आज तक मेरा समर्थन भाजपा को ही रहा। मगर यह जनता से झूठे वादे करके जनता को हमेशा धोखा देते रहे और इनके द्वारा इस पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए गए, जबकि कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में हमारी पंचायत गुरचाल से सनोह मैहंरका, गुरचाल से हरिजन बस्ती ठेहड, मेरहका से त्रिलोकी नाथ मंदिर के सड़क का निर्माण किया गया।

जबकि गुरचाल से भगोला भडकी सड़क व गुरुचाल से कुखेडं सड़क के स्वीकृत कार्य को पांच सालों में नहीं किया गया। इसके साथ कांग्रेस सरकार द्वारा गुरचाल स्कूल को अपग्रेड करके मिडंल स्कूल का दर्जा दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कई कार्यों का निर्माण हुआ था। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की गति प्रदान की जाएगी।

संवाददाताः विनय महाजन।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।