प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का मामला आने के बाद अलर्ट

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

  • कांग्रेस ने कोविड संकट में की केवल रश्म अदायगी
  • 4 से 6 जुलाई तक प्रदेश के दौरे पर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई मुद्दों पर होगी चर्चा : सीएम

प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट का मामला आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसको लेकर प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कांगड़ा के पालमपुर की 20 वर्षीय लड़की में डेल्टा प्लस वैरियंट पाया गया है। हालांकि ये लड़की अब रिकवर कर चुकी है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ये हिमाचल में डेल्टा प्लस का पहला मामला है। जिसको लेकर सरकार सतर्क है। इसके सैम्पल मई में भेजे गए थे। इसके बाद विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश में पर्यटको की बढ़ती आमद पर सभी जिला प्रशासन को कोविड को पालन करवाने के निर्देश दिए गए है। होटल में नियमों को पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

महंगाई व अन्य मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि कोविड संकट में कांग्रेस ने सहायता के बजाए रश्मि अदायगी ही की है। कांग्रेस पर देश की जनता विश्वास नही करती है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 जुलाई को बिलासपुर आएंगे। 5 को मनाली में अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगे। 6 को दिल्ली वापिस लौटेंगे। इस दौरान विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी।