कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा एसडीएम कांगड़ा के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा सेवियर संस्था करोना कॉल के दौरान लगातार रक्तदान का काम लगातार विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से करता रहा तथा ऑक्सीमीटर विभिन्न लोगों तक पहुंचाएं परंतु कांगड़ा में ऐसी कई संस्थाएं, जिन्होंने दूसरे विषय पर जैसे कि जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भोजन के पैकेट स्वयं घर पर बनाना तथा उन्हें स्वयं बांटना, टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तामीरदार को भोजन की व्यवस्था, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर या ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करना मरीजों तक पहुंचाना, मरीजों के ऑक्सीमीटर का प्रबंध करना, मरीजों का दाह संस्कार आदि का इंतजाम करना, मरीजों तक दवाइयों का वितरण करना, अपनी गाड़ी द्वारा मरीजों को घर तक छोड़ना आदि ऐसे कई काम कांगड़ा की संस्थाओं जैसे सेवा भारती, कांगड़ा यूथ क्लब, जनमानस सेवा संगठन, छोटे साहबजादे ऑक्सीजन सेवा संगठन, गौ सेवा संगठन तथा अन्य कई सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किया गया।

आज कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा माननीय एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा आईएएस के माध्यम से इन संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज में किए गए इनके उत्कृष्ट कार्यों का कोई भी मोल नहीं है, हम इनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञ हैं तथा इनकी सेवाओं के लिए हम इनका धन्यवाद करते हैं। हम धन्यवाद करते हैं, उन व्यक्ति तथा संस्था का भी जो काेराेना काल के दौरान काम करते रहे, परंतु किसी कारणवश सामने नहीं आ पाए तथा अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करते रहे।