उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क
एम्स में उपचाराधीन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हाल जानने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर से भेंट की और सुक्खू का हाल जाना। उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आईसीयू में हैं।
यह भी पढ़ेंः घुमारवीं में सामने आई दर्दनाक हादसे की खबर
बताया जा रहा है कि उनके सभी टैस्ट सामान्य आए हैं और जल्द ही उनको यहां से छुट्टी मिल सकती है लेकिन डाक्टरों के अनुसार अभी उन्हें रैस्ट करनी होगी जिसके लिए मुख्यमंत्री आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रुक सकते हैं।