कांगड़ा मंडल ओबीसी की पुरानी कार्यकारिणी भंग, अमित शाह बने नए कार्यकारिणी अध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा मंडल ओबीसी की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दिया गया है। कांगड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने बताया कि कांगड़ा मंडल भाजपा के ओबीसी मोर्चा का नये सिरे से गठन किया गया है जबकि पुराने मोर्चे को भंग कर दिया गया है। उन्होंने बताया बीजेपी ओबीसी मोर्चा मंडल के की कमान अमित शाह को सौंपी गई है जबकि जसवंत सिंह व राजकुमार को महामंत्री, चौधरी विद्या सागर, विनोद कुमार व ममता को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि नरेश, प्रवीण कुमार, विशाल चौधरी व कश्मीरी लाल को सचिव तथा विजय कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, मोहर सिंह, अनिल कुमार, देवीलाल, हरबंस लाल, बिहारी लाल नंदा, रघु, विनीता देवी, प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, हरबंस लाल, गुलशन, गुरमीत तथा विनीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है।