हिमाचल : “जन आशीर्वाद यात्रा” के लिए हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनने के बाद पहली बार अनुराग ठाकुर “जन आशीर्वाद यात्रा” के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। हिमाचल भवन से शुरू हुई यात्रा में दूसरे दिन अनुराग ठाकुर शिमला में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमाचल आने में उन्हें देरी हुई। क्योंकि मानसून सत्र चल रहा था। अनुराग ठाकुर ने बताया कि 623 किलोमीटर की ‘जन आशीर्वाद यात्रा” के दौरान 4 लोकसभा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में 8 जिला कवर होंगे व 90 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : दयाराम कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिमाचल की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कोरोना काल में सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढे व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे बढ़ने का काम किया। आज़ादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 2024 के आम चुनावों, मंहगाई व पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर चुनाव लड़ना तो दूर, 2024 तक अपना अध्यक्ष ही चुन लें बड़ी बात होगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत ने मेक इन इंडिया से 55 करोड़ की वैक्सीन देश की जनता को निःशुल्क दी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

कोरोना से निपटने के लिए करोड़ों का प्रावधान किया। हिमाचल को 6 ट्रॉमा सेंटर दिए, एनएचएम को 1432 करोड़ दिए। कुल मिलाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में ही हिमाचल को 42 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए। हिमाचल की संस्कृति व विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। हिमाचल की अमूल्य धरोहर को ख़त्म नही होने देंगे। उन्होंने बताया कि इस मर्तबा अधिकतर गरीब व माध्यम वर्ग से आए खिलाड़ियों ने ही ओलिंपिक में पदक जीते है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने व नए खिलाड़ियों की तलाश कर उनको मौका देने पर सरकार काम कर रही है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में गरम जोशी के साथ स्वागत हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, कार्यालय मंत्री प्यार सिंह कंवर एवं सभी पदाधिकारियों ने उनका भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर सकगत किया। युवा मोर्चा ने अनुराग ठाकुर ज़िंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया।