घायल बंदर की हालत देख भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के मनोरंजन करने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लगातार कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। इस बीच अब अनुष्का शर्मा एक वीडियो देखकर भावुक हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी भावुक कर देने वाला है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक शख्स का वीडियो है, जो घायल बंदर की जान बचाने के लिए उसे सीपीआर देता दिखाई दे रहे है। वीडियो में एक बंदर घायल नजर आ रहा है। उस बंदर की जान बचाने के लिए शख्स पहले उसकी छाती को तेज.तेज से दबाता और फिर अपने मुंह से सांस उसके मुंह में सांस देता दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने रोने वाली इमोजी भी शेयर की है। जिसके उनके फैंस भावुक होना बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।