डीएस ठाकुर जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

शैलेश शर्मा। चंबा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि जिला चम्बा के जिलाध्यक्ष योग सिंह के अस्वस्थ होने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीएस ठाकुर को जिला चम्बा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।