अर्जुन मुंडा का हिमाचल में दो दिवसीय दौरा

Arjun Munda's two-day visit to Himachal
अर्जुन मुंडा का हिमाचल में दो दिवसीय दौरा

शिमलाः- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अर्जुन मुंडा 21 और 22 सितंबर 2022 को हिमाचल में होंगे।

पढ़ें यह खबरः- कुलपति का आह्वान प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दें, जनता में न हो दहशत 

21 सितंबर को वह दिल्ली से उदयपुर, लाहौल स्पीति, धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से जाने वाले है। जहां वे दोपहर 2 बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे।

विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर जाएंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे 22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको जाएंगे, जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। किन्नौर में अनेकों कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।
शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।