जीवित ग्रेनेड मिलने के बाद जांच में जुटी फौज व पुलिस

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश की सीमा पर आज दोपहर बाद पंजाब व हिमाचल प्रदेश जिला पठानकोट व नूरपुर जिला पुलिस की टीमों ने पठानकोट की फौज के साथ मिलकर संयुक्त छानबीन की कार्यवाही आरम्भ की। जिला कांगड़ा में डमटाल की पहाडियों पर पंजाब व हिमाचल प्रदेश पुलिस व फौज का तलाशी अभियान जोर शोर से आरम्भ हुआ। फौज व दोनों राज्यो की पुलिस टीमों द्वारा इन पहाड़ियों को घेरे में लेकर जबरदस्त छानबीन आरम्भ की।

आस-पास से हल्को में भी शकनुमा लोगों पर पैनी नजर रखनी आरम्भ कर दी। जोरो से चला यह तलाशी अभियान दोनों राज्यों के जिला लेवल के पुलिस अधिकारीओं व फौज अधिकारीओं की मौजूदगी में आरम्भ हुआ। चप्पे-चप्पे पर दोनों राज्यों की पुलिस टीमें व फौज गहनता से छानबीन में जुटी लेकिन अभी तक इस रहस्य का पता नहीं लग सका।

छानबीन करने वाली टीमों ने पहले मौके का जायजा लेते वक्त आपस में कुछ बातचीत की। यह जानकारी नूरपुर जिला पुलिस से एडशियनल एसपी सुरेन्द शर्मा ने देते हुए कहा कि मामला संवेदनशील है। केन्दीय गुप्तचर एजेंसियां व हमारे आला अधिकारी व ऱौज के आला अफसर भी यहा के हालत पर समय-समय पर जायजा ले रहे है।

उल्लेखनीय है कि थाना डमटाल के अन्तर्गत भदरोया मोड पठानकोट जालधंर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गत दिन लगभग
11:00 बजे एक जीवित ग्रेनेड पाया गया था। उस समय एनएचएआई के कार्यकर्ता एनएच-44 जालंधर पठानकोट हाईवे पर काम कर रहे थे।

इसकी सूचना मिलने पर थाना डमटाल के एसएचओ ने विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला तुरन्त दर्ज किया। गत शाम मेजर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में अध्यादेश की टीम 18- एफओडी पठानकोट ऊंच्ची बस्सी पुलिस के अनुरोध पर मौके पर शाम से घटना स्थल पर पंहुच गयी थी।

उक्त टीम ने शाम करीब 5:30 बजे पाकिस्तान में बने इस जिंदा ग्रेनेड में विस्फोट किया। नुरपुर जिला के अतिरिक्त एसपी मुख्यालय जिला कांगड़ा के साथ जिला कांगड़ा की बीडी टीम ने भी मौके पर सूचना मिलने पर काफी समय पहले पंहुच गयी थी। काफी समय तक केवल फौज की टीम का इन्तजार करते रहे।

दो डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पठानकोट (पंजाब पुलिस) की एक पुलिस टीम ने भी मौके पर सूचना दी थी। दोनो राज्यो से जिला प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन व तलाशी अभियान पर हर पहलू पर नजर रखे हुऐ है। खवर लिखे जाने तक कोई भी सुराख नही लग सका। छानबीन काफी समय तक चलने की सम्भावनाएं है।