हरियाणा के कारीगर सजाएंगें नवरात्रों में मां नैना देवी का दरबार

Artisans of Haryana will decorate the court of Mother Naina Devi in Navratras
नवरात्रों के लिए दुल्हन की तरह सजा मां नैना देवी का दरबार

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में अश्विनी नवरात्रों के दृष्टिगत माता का दरबार दुल्हन की तरह से सजना शुरु हो गया है। रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों से इस बार भी मां के दरबार को सजाया जा रहा है। हरियाणा के कारीगरों के द्वारा माता के दरबार को बखूबी सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर की नवरात्र के दौरान सजावट का कार्य करनाल हरियाणा की समाज सेवी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। माता के दरबार के मनोरम दृश्य दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के मनों में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार छटा बिखेर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : द्रोणाचार्य कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव “टीच एक्सपो” आयोजित

नवरात्रों के दौरान जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचेंगे। वहीं पर मंदिर की सजावट का कार्य भी बखूबी किया जा रहा है। हरियाणा के कारीगर दिन रात माता के दरबार में सजावट करने में जुटे हैं और नवरात्रों से ठीक पहले मंदिर की सजावट का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

संवाददाता : सुरेंद्र जंवाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।