हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित

Himachal Pradesh Congress Committee passed single line resolution
सोनिया गांधी पर छोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का निर्णय

शिमलाः कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन शिमला में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को अधिकार दिया है जिसमें सभी लोगों ने सहमति जताई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी शमीमा रैना की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित हुआ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित करने के लिए अधिकृत किया है। सभी नेताओं को सोनिया गांधी का निर्णय मान्य होगा।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठा शख्स, रास्ता रोकने का आरोप

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी शमीमा रैना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रतीभा सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इसके अलावा पीसीसी के डेलीगेट के कार्ड भी वितरित किए गए हैं।

ब्यूरो शिमला।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।