हिटलर जैसी तानाशाही सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या, उड़ाई संविधान की धज्जियांः अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

आज हिंदुस्तान के अंदर हिटलर जैसी तानाशाही की सरकार है, लोकतंत्र की हत्या व देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। यह शब्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेज़तरार प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने इस देश में 70 साल में जो बनाया था भाजपा ने उसको 8 साल में खत्म करती है। आज हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। डबल इंजन की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया है कि आज देश के अंदर और हिमाचल प्रदेश के अंदर बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जीएसटी भ्रष्टाचारी के मुद्दे को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है और देश की जनता का ध्यान इन मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज मोदी सरकार को राहुल गांधी परिवार का फोबिया हो चुका है। जबकि बीजेपी जानती है की राहुल गांधी डरने वालों में से नहीं है। क्योंकि उनके साथ देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वह देश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है। हिंदुस्तान गांधी परिवार की कुर्बानियों को भुला नहीं सकता। जिस परिवार ने देश के लिए 2 प्रधानमंत्री खोए हो, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा दिया हो उसका त्याग किया हो, उन्हें ईडी क्या डराएगी। सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति है।

मोदी सरकार विपक्ष को कुचलना चाहती है। ईडी का डर दिखाना चाहती है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति या नेता भाजपा में शामिल होता है वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धूल कर साफ हो जाता है और जो अन्य दलों में होता है भ्रष्टाचारी कहलाता है। अब देश की जनता डबल इंजन सरकार को समझ चुकी है देश के अंदर और बाहर भाजपा सरकार ने डर का माहौल पैदा किया हुआ है।

चाहे विधानसभा के अंदर हो या लोकसभा के अंदर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब चुनाव नजदीक आते हैं भारतीय जनता पार्टी जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने की वजह उन मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया जाता है। आखिर इस हिटलर सरकार के सामने कोई अपनी आवाज को बुलंद करना चाहे, या फिर अपने हितों की लड़ाई लड़ना चाहे, जहां कर्मचारी विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन देना चाहे तो उनके ऊपर एफआईआर डंडो की बरसात और वाटर कैनन के जरिए उनको खदेड़ा जाता है।

मैं देश की जनता से और हिमाचल की जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि आपके पास सबसे बड़ा हथियार है आपका अपना वोट। सही सरकार को चुनने का आपको हक है इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में आप इनके लुहाभने वायदों में ना आए और आप अपना मत कांग्रेस सरकार को करें क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के अंदर लोकतंत्र को जिंदा रखती है और हर वर्ग की सच्ची हितेषी है।