कांगड़ा की जनता ने लाइव देखा अटल टनल का उद्घाटन

उज्जवल हिमाचल कांगड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शनिवार को अटल टनल का लोकार्पण किया गया। पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर इन ऐतिहासिक क्षणों का लाइव प्रसारण किया गया। जिला कांगड़ा में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमसी ऑफिस कांगड़ा के प्रांगण में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस टनल के खुलने से रक्षा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी लाहौल स्पीति को एक नई पहचान मिलेगी। हिमाचल प्रदेश व लाहौल स्पीति को पूरे संसार में एक नई पहचान मिलेगी। अब यहां के लोग 12 महीने आवागमन कर सकेंगे। अटल टनल के अतिरिक्त माननीय प्रधानमंत्री ने शिशु वैली तथा सोलंग वैली में भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, एमसी अध्यक्ष कोमल शर्मा, प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी तथा आम लोगों ने इस लाइव प्रोग्राम को देखा।