प्राकृतिक खेती जागरूकता एवं किसान समारोह का आयाेजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

सोलन के धर्मपुर में प्राकृतिक खेती जागरूकता एवं किसान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने की। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें किसानों को नवीनतम तकनीकी कृषि उपकरणों की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला के करीब 100 किसानों को प्राकृतिक खेती बारे कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्रगतिशील किसानों को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने कहा कि प्रकृति खेती से जहां एक ओर पर्यावरण दूषित होने से बचता है। वहीं, प्राकृतिक खेती सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार अनुदान भी दे रही है और प्रदेश सरकार आने वाले वर्ष 2022 तक सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने का प्रयासरत है।

वहीं, किसानों ने भी इस मेले को लाभकारी बताते हुए कहा की इस मेले से उन्हें कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से नए कृषि उपकरणों की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को भी लाभदायक बताया।