बांस पर कलाकारी: हिमाचली टोपी से लेकर बना डाले लैंप-स्टैंड

अभिषेक सूद। हरिपुर

मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत चल रहे बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में प्रशिक्षुओं ने बांस से ही घरों में प्रयोग होने बाली शानदार वस्तुएं बना डाली। यहां इन हस्तशिल्पकारों ने बांस से हिमाचली टोपी, पेन स्टैंड, टेबल लैंप से लेकर बांस का पेन तक बना डाला। आपको बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की बिलासपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत बास हस्तशिल्प प्रशिक्षण चल रहा है जिसमे आज आयोजकों ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व देहरा भाजपा युवा नेता डॉ. सुकृत सागर को अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी में बुलाया हुआ था।

  • भाजपा युवा नेता डॉ. सुकृत सागर ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण

बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे डॉ सुकृत सागर ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सकारात्मकता के साथ आप लोग इस हुनर, इस कला को सिख रहे है यह सराहनीय है उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि आपके कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि आप कैसे आने वाली पीढ़ी को यह हुनर, यह कला दे कर जाए। उन्होंने कहा कि अब हमे इस बात पर विचार करना होगा कि कैसे इस हुनर को इस कला को प्रॉफिटेबल बिजनेस में तब्दील किया जाए।

डॉ. सुकृत ने कहा कि बांस का या मिट्टी का काम अब किसी जाति विशेष का नही रहना चाहिए बल्कि किसी भी जाति धर्म का व्यकि इस कला इस हुनर को सिख सकता है और इसको रोजगार में तबदील कर सकता है उन्होंने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे हुनर ऐसी कला को प्रोत्साहित करना बहुत जरूर है और इसी से हम स्वयं भी आत्मनिर्भर होंगे तथा देश के यशस्वी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर पाएंगे। इस मौके पर बिलासपुर पंचायत प्रधान कृष्णा देवी उप प्रधान कृष्ण कुमार, सभी पंचायत सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य आर सी रंधावा, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल सचिव विना गिल्ल, भाजपा ओ बी सी मंडल उपाध्यक्ष सीता राम, भाजपा आई टी सदस्य दिनेश कुमार व प्रशिक्षण आयोजक अनूप कुमार उपस्थित रहे।