महिलाओं द्वारा बनाई राखियों की बीडीओ ने की सराहना

सुरिंद्र मिन्हास । फतेहपुर

आदर्श महिला मंडल फतेहपुर की महिला सदस्यों ने घरों में पड़े बेस्ट मैटीरियल व दुकानों से मटीरियल खरीदकर रंग-बिरंगी राखियां तैयार की हैं, जो कि चायनीज राखियों को भी मात दे रही हैं। राखियां बनाने के बाद सोमवार को खंड कार्यलय में महिला मंडल द्बारा राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका निरीक्षण करने खुद बीडीओ फतेहपुर राज कुमार पहुंचे। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की।

साथ ही अन्य महिला मंडलों व सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिला पदाधिकारियों ब सदस्यों से भी आह्नान किया कि वाे भी हाथों से उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका कमाने में मुख्य भूमिका निभाएं। वहीं, महिला मंडल प्रधान सपना वर्मा ने कहा कि उन्होंने अधिकारी के मार्गदर्शन पर राखियां बनाने का संकल्प लिया, जिसके चलते महिला मंडल की करीब 35 महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने राखियां बनाने का बेड़ा उठाया।

उन्हाेंने कहा कि उनके द्वारा बनाई गईं राखियां बाजार में मिलने वाली राखियों से कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगी। बताया उन्होंने चाइनीज राखियों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए राखियां तैयार की हैं। इस मौके पर मुख्य सेविका संताेष कुमारी, महिला मंडल उपप्रधान रीना देबी, सचिव कृष्णा वर्मा, सुमन वर्मा, मीना कुमारी, अंजना शर्मा, बिंता वर्मा व तृप्ता देबी सहित अन्य उपस्थित रही।

Comments are closed.