आप को बड़ा झटका: राजेश पठानिया ने अजय महाजन को दिया अपना समर्थन

Big blow to AAP: Rajesh Pathania extends his support to Ajay Mahajan
आप को बड़ा झटका: राजेश पठानिया ने अजय महाजन को दिया अपना समर्थन

नूरपुरः नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। जिसमें हिमाचल मानवाधिकार लोक बॉडी के प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से संगठन महामंत्री राजेश पठानियां ने आप को अलविदा कह्ते हुए नूरपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय महाजन के समर्थन दिया।


अजय महाजन को अपना समर्थन देते पठानिया ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर क्षेत्र की जनता की भारी अनदेखी का आरोप लगाते हुए पठानिया ने कहा कि पांच साल तक क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से लड़ती रही फोरलेन प्रभावित अपने हकों की रक्षा के लिए लगातार न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन भाजपा सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की।


आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए राजेश पठनिया ने पार्टी का साथ छोड़ने का कारण आम आदमी पार्टी की नीतियों और नीयत में कमी को बताया। प्रदेश की जनता का भाजपा से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। इस बार जनता के सहयोग से भाजपा का सत्ता से तख्तापलट होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर अजय महाजन ने राजेश पठानिया का कांग्रेस को समर्थन देने पर उनका धन्यवाद किया। महाजन ने कहा कि पठानिया क्षेत्र की जनता के हितों के मुद्दों को जोर शोर से उठाते रहे हैं। कांग्रेस भी जनता के विभिन्न मुद्दों पर लगातार मुखर रही और भाजपा की सरकार अनेक बार घेरती रही लेकिन भाजपा और उसकी सरकार ने जनता की कोई सुनवाई नहीं की।

राजेश पठानिया ने भाजपा सरकार पे निशाना साधते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं और इसी के साथ साथ भाजपा सरकार का रवैया फोरलेन हाइवे के कार्य से पीड़ित लोगों की तरफ बहुत नकारात्मक रहा है।

यह भी पढ़ें : सामान्य प्रेक्षक पंधारी ने चुनावी रिहर्सल व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

महाजन ने पठानिया को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी में उनके लोकहित के मुद्दों को इकट्ठे होकर उठाते हुए उनका माकूल हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। राजेश पठानिया ने कहा कि वह नूरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री भी थे कहा कि उन्होंने आप को अलविदा कह दिया है क्योंकि आप की न तो कोई नीति है और न ही सही नियत है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणबीर निक्का पर भी निशाना साधते हुए कहा कि निक्का एक अच्छे व्यवसायी तो हो सकते हैं लेकिन राजनीति में अभी इतने परिपक्व नहीं हैं कि वह नूरपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में अभी पूरे सक्षम रहें।

उन्होंने निक्का पर आरोप लगाया कि वह नूरपुर के हजारों फोरलेन प्रभावितों के साथ हुए अन्याय के चलते क्षेत्र के लोगों के उतने ही गुनाहगार हैं। जितनी गुनाहगार भाजपा सरकार रही है, निक्का ने इस ज्वलंत मुद्दे पर हमेशा ढुलमुल रवैय्या बनाये रखा। पठानिया ने कहा कि यदि निक्का अपने लिए भाजपा की टिकट ला सकते हैं तो क्षेत्र के हजारों फोरलेन प्रभावितों की आवाज को क्यों दरकिनार करते रहे।

इसका जबाव उन्हें प्रभावितों को देना होगा। पठानिया ने कहा कि अजय महाजन शिक्षित होने के साथ-साथ ईमानदार और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं उनकी छवि और कार्यशैली से प्रभावित होकर वह कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह फोरलेन प्रभावितों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभाएंगे और महाजन ही नूरपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।