BIG BREAKING, बजट सत्र: 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन योजनाओं की घोषणा

budget seassion at shimla
buget seassion

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2022-23 का बजट पेश कर रहे है। सीएम ने पहली घोषण में विधायक एच्छिक नीधि को बढ़ाने की प्रस्ताव रखा जिसके अंतर्गत अब विधायक एच्छिक निधि 10 लाख से बढ़कर 12 लाख हो जाएगी। सीएम ने सदन में जनकारी देते हुए बताय कि मुद्रा स्फीति में वृद्धि के बाद भी आत्मनिर्भर भारत और गरीबों के लिए जीडीपी 9.2 रहने का अनुमान लगाया गया है। जिसमें सबसे पहले कृषि में 3.9 सेवा में वृद्धि का अनुमान है। बजट में सीएम ने गृहणी सुविधा योजना पर बड़ी सौगात देते हुए बातया कि इस सत्र में अब तीन नए मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे।

किसानों को अपने फसल की खरीददारी को देखते हुए सीएम ने इस बजट सत्र में चार नई अनाज मंडिया खोलने की एलान भी किया। जिसके साथ आगामी रबी सीजन रामपुर, ऊना, बिलासपुर व कांगड़ा में 4 नई अनाज मंडियां स्थापित की जाएगी। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में 2022 23 के बजट में 1500 करोड़ का बजट प्रवधान। प्राला मंडी में 60 करोड़ 93 लाख करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोर स्थापित किया जाएगा। जाएका चरण 2 में 13 मार्किट यार्डों पर 31 करोड़ खर्च किये जायेंगे। कृषि क्षेत्र के लिए 583 करोड़ का प्रवधान।

पुष्प क्रांति योजना पर 11 करोड़ व्यय होगा। बागवानी के लिए 540 करोड़ रुपये का प्रावधान। गौ वंश की रक्षा के लिए बनाया जाएगा कड़ा कानून। गौ सदनों में अनुदान पांच सौ से सात सौ किया गया। दूध खरीद मूल्य 2 रुपये लीटर की वृद्धि। 120 नई ट्राउट मछली इकाईयों की स्थापना की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 60 वर्ष किया। वृद्धावस्था पेंशन को बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 60 वर्ष करने की घोषणा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई गई। विधवाओं एकल नारियों की पेंशन 1000 से 1150 की करने की घोषणा की गई।