बड़ी खबर : यूपी में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

देश के जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां पर मंत्रिमंडल में बदलाब किए जा रहे हैं। आगमी चुनावों को देखते हुए योगी सरकार ने भी अपने मंत्रिमंडल में बदलाब करने व नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने जा रही है। उतर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार योगी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना है। इसमें करीब आधा दर्जन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। दोपहर 2 बजे राजभवन में तैयारी को लेकर बैठक है। अभी तक जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं। उनमें जतिन प्रसाद, संजय निषाद, बेबी रानी मौर्य, संगीता बलवंत बिंद, तेजपाल नागर सहित आधा मंत्री शपथ ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है।

वहीं बीजेपी संगठन के सूत्रों के अनुसार आज 10 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। दरअसल जतिन प्रसाद, संजय निषाद, बेबी रानी मौर्य और पिछड़ा वर्ग के एक और नेता जिनको एमएलसी के नामों के लिए फाइनल किया गया है। उनका नाम मंत्री बनने के लिए लगभग तय है। लेकिन इसके अलावा आगामी चुनाव को देखते हुए अलग-अलग वर्गों से छह मंत्री और भी ले सकते हैं।दरअसल अब सरकार के सामने इस बात की समस्या नहीं है कि जिसे मंत्री बनाया जाएगा, उसे एमएलसी या एमएलए भी होना जरूरी है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार अलग-अलग लोगों को साधने के लिए अलग से आने वाले लोगों को मंत्री बना सकती है।

दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कैबिनेट विस्तार विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है. यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। इसी साल 8 जुलाई को हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में भी उत्तर प्रदेश के नेताओं को खास तरजीह दी गई थी। इसमें जातीय गणित को भी साधने का प्रयास किया गया था। केंद्र में यूपी से बनाए गए 7 नए मंत्रियों में 4 ओबीसी, 2 दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। ये पहला मौका है जब मोदी कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।