ओल्ड पेंशन बंद करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, जनता को कर रही भ्रमित : रणधीर शर्मा

उज्जवल हिमाचल। सोलन

कांग्रेस भाजपा सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में की जा रही घोषणाओं को केवल चुनावी घोषणाएं बता रही है भाजपा सरकार चुनावी लाभ लेने के लिए वर्तमान में सभी घोषणाएं कर रही हैं यह घोषणाएं पूरी होने वाली नहीं है। इस बयान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पलटवार किया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल आलोचना करने के लिए आलोचना करती है मुख्यमंत्री जो भी घोषणाएं कर रहे हैं वह आगामी 1 वर्ष में पूरी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम करती आई है।

उन्होंने कहा कि 4 सालों में सभी चुनावी वादे पूरे हुए हैं जिससे कांग्रेस पार्टी को दिक्कत है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन कांग्रेस ने बंद की थी और अब वह इसे लागू करने की बात कह कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के लिए कमेटी का गठन किया और उसके बाद कोई हल निकाला जाएगा।