चंडीगढ़ नगर निगम में फिर से जीतेगी बीजेपी: जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। चंडीगढ़

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। चुनावों के लिए बीजेपी के स्टार कैंपेनर जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ नगर निगम के वॉर्ड नंबर 6, 11, 14, 29,31 और 10 में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श बने, इसके लिए जरूरी है कि यहां फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत हो।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी लोग चंडीगढ़ आते हैं उनका यहाँ से जाने का मन नहीं करता, यहीं बस जाने का मन करता है। सीएम ने कहा, “चंडीगढ़ में सभी तरह की सुविधाएं हैं। देश के प्रधानमंत्री के दिल में भी चंडीगढ़ का विशेष स्थान है। हाल में वाराणसी में चीफ़ मिनिस्टर काउंसिल की बैठक में भी प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ का ज़िक्र किया।”

सीएम ने कहा कि ये शहर पुराना है लेकिन आज भी नया लगता है। बीजेपी ने यहां विकास के लिए ईमानदार प्रयास किया है। इसलिए लोग बीजेपी के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं। चंडीगढ़ देश ही नहीं, दुनिया में भी एक मॉडल बने इसके लिए यहां फिर से बीजेपी की नगर निगम बनना जरूरी है।

सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ में कहीं से भी यदि आसमान की तरफ़ देखें तो नीला आसमान दिखाई देता है। बहुत सारे शहरों में ऐसा नहीं है। पर्यावरण को लेकर यहाँ काफ़ी काम किया गया है।” मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जारी अपने विजन डॉक्यूमेंट भी आम जनता को स्थान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में चंडीगढ़ ने देशभर में काफ़ी बेहतरीन कार्य किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने एक रूल सेट किया है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है, उसी की जीत यहाँ नगर निगम में होती है। इस बार भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बड़े बहुमत से बीजेपी की जीत होगी।

सीएम विंडो की शुरुआत….
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचलियों की जरूरतों के लिए चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में सीएम विंडो की शुरुआत की गई है। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को कुछ जरूरी कार्यों के लिए शिमला ना आना पड़े। इसके माध्यम से सरकार को सुझाव भी दिए जा सकते हैं।