भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग काे झूठे प्रोलोभन देकर हथियाई सत्ता : राजिंद्र राणा

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एव चंगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लपियाना के नरसिंह मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक एवं विधानसभा शाहपुर हल्के के प्रभारी रजिंद्र राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही विशेष अतिथि केवल सिंह पठानिया भी पहुंचे। मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि के कार्यक्रम में पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हार पहनाकर ओर नारों की गूंज से जोरदार स्वागत किया। स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि राजिंदर राणा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि राजिंदर राणा ने शाहपुर के अंदर जनता का इतना हजूम देखकर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपाई। उन्हाेंने कहा कि इस मेहनती युवा को 2022 में विधायक बना कर शाहपुर के विकास में अपना योगदान दे। राजिंद्र राणा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी का आना तय है। विधानसभा शाहपुर हल्के में 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का विधायक जरूर बनेगा। राजिंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार इस वक्त सोई हुई है, उनको जनता की कोई फिक्र नहीं है।

क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग की जनता से झूठ बोल ओर झूठे प्रोलोभन देकर सत्ता हथियाई थी, लेकिन आज प्रदेश सरकार से हर वर्ग अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहा है और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बढ़ती विरोजगारी के कारण प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। इसके कारण प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ कर बाहर फेकेंगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह ने अपने संबाेधन में कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के के हर बूथ में जाकर भाजपा की प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करके जनता को सुख-सुविधा प्रदान की जाएगी।

पठानिया ने कहा कि हर बूथ में जा कर अपने कांग्रेस पार्टी के बूथ प्रभारियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल कर बूथ की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में चंगर क्षेत्र में प्रभारी राजिंदर राणा ओर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देखते हुए 25 परिवारों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इन सभी परिवारों के सदस्यों को राजिंदर राणा और युवा स्थानीय नेता केवल सिंह पठानिया ने सतिंदर शास्त्री, सीएचटी रिटायर, निर्मल सिंह राणा, समर राम, करनैल सिंह, हंस राज,मदन लाल, केयर सिंह, सतीश कुमार, रंजीत, हंसराज, पिंटू जसरोटिया, एक्स आर्मी वीर दिन, लंबरदार, एक्स कैप्टन प्रेम चौधरी, प्रकाश चंद, पराक्रम सिंह, जोगेंद्र चौधरी, सतिंदर चौधरी, सुमन बाला, आरती देवी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, कंचन वाला, अंजना कुमारी, मीना व अंजू देवी को हार पहनाकर शामिल किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, चंगर कांग्रेस कमेटी के सलाहकार ओम प्रकाश गुलेरिया, अशोक भारती, चंगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल शर्मा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी, नीना ठाकुर जिला परिषद अध्यक्ष, एक्ससार्विस लीग कांग्रेस सेल अध्यक्ष ऑर्नारी कैप्टन निर्मल सिंह, ओबीसी ब्लॉक अध्य्क्ष सुरेश पटाकू, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, हेमराज प्रधान परगोड़, ओबीसी जिला महासचिव मेहर सिंह, पंचायत समिति हितेश चौधरी, कर्ण परमार पिंटू, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस, अखिल पठानिया, कुसम लता वार्ड सदस्य, रीना पठानिया, इछच्या देवी वार्ड सदस्य, कैप्टन सिमर सिंह, विक्रम राणा, रणजीत सिंह बग्गा, प्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रधान बलजीत कौर, केके डोगरा, अक्षय कुमार युवा कांग्रेस, प्रभात सिंह राणा, पूर्व उप प्रधान कमल कटोच, प्रधान तिलक राज, प्रधान मंजीत सिंह राणा, गिरधारी लाल, राहुल शर्मा, कैलाश गुलेरिया, प्रदीप बलोरिया, मोहित कुमार वार्ड सदस्य, अक्षय कुमार, शशी पाल शर्मा व सुबेदार ओंकार सिंह राणा आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।