भाजपा ने जनता का नहीं अपनाें का करवाया विकास : विप्लव ठाकुर

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा विप्लव ठाकुर ने आज नूरपुर में भाजपा की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री उपचुनाव में जनसभाओं में मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं, लेकिन जिन विकास कार्यों की बात जनता में कर रहे हैं, वो विकास कार्य जनता के नहीं हुए अपनों के विकास कार्य है। मुख्यमंत्री को सिर्फ मंडी जिला के विकास कार्यों मे दिलचस्पी दिखाई देती है, जवकि जिला कांगड़ा में विकास कार्यों से अनदेखी हुई हैं, किसान बागवान परेशान हैं।

अभी तक किसानों के लिए आनाज मंडी का अभी तक सचलित न होना अनदेखी का कांगड़ा में उदाहरण है। दूसरा मुद्दा कांगड़ा रेल का मोदी शासन में सुचारू रूप से न चलाऐ जाने का है, अनेक बार रेल मंत्री को बताया है किसी ने गौर नहीं किया। हिमाचल सरकार किस मुख से जिला कांगड़ा में फतेहपुर उपचुनाव में वोट मांगने आई है, जबकि जनता केंद्र व राज्य सरकारों की अनदेखी से परेशान है। सरकार की वित्तीय स्थिति करजई में डूब रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यक्रता नेता है।

भाजपा जो कांग्रेस को नेत्रव हीन जनता में बता रही है। पहले अपने गिरेबान में झाके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बौखलाए चुके हैं, उसका कारण कांग्रेस पार्टी का ग्राफ उपचुनाव में काफ़ी उच्चा हुआ है, उसका कारण बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी व ग्रहणीयों के लिए गैस सिलेंडर के बढ़ते रेट व नारी अत्याचार इत्यादि है, अब जनता इन्हें अपना आइना दिखा देगी इन उपचुनावों मे काग्रेस सभी सीटों पर अपना परचम लहराऐगी।