बेवजह के मुद्दों को तुल दे रही भाजपाः प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने लिया प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा

BJP is giving weight to the issues of importance: Pratibha Singh
कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 14 अक्तूबर को विशाल रैली को संबोधित करेंगी।

सोलनः हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मिया पूरी तरही से तेज है। इसी कड़ी में कांग्रेस की और से प्रियका गांधी 14 अक्तूबर को सोलन में रैली को संबोधित करेगी जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोडो मैदान में रैली की तैयारियां का जायजा लिया। इस रैली में शिमला संसदीय क्षेंत्र के लोग भाग लेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 14 अक्तूबर को विशाल रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भटक रही है व वेवजह के मुद्दों को तुल दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता जागरूक है व इनके प्रलोभनो में फंसने वाली नहीं है।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।