भाजपा अब आम आदमी पार्टी के पोस्टरों पर निकाल रही अपनी भड़ास: जसवीर सिंह

उमेश भारद्वाज। मंडी
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा अपना चुनावी अभियान लगातार जारी है। मंडी रोड शो के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के तहत लोगों की नब्ज टटोली जा रही है। ताजा मामले नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत राजेश चौक धनोटू में आप आदमी पार्टी के एक पोस्टर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फाड़ने के आरोप लगे हैं।
पोस्टर में हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जिला परिषद महादेव वार्ड सदस्य जसवीर सिंह भी मौजूद हैं। वहीं मामले को लेकर जसवीर सिंह द्वारा पुलिस थाना धनोटू में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले को लेकर जसवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मंडी में आयोजित रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की रातों की नींद हराम हो चुकी है। प्रदेश में केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को लेकर झुकाव देखने को मिल रहा है।
इससे भाजपा को अपना जनाधार खिसकता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि नाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर जागरूक किया जाएगा। जसवीर सिंह ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस थाना धनोटू में शिकायत दर्ज