अनुराग ठाकुर बोले, आम आदमी पार्टी की हिमाचल में जमानत होगी जब्त

उज्जवल हिमाचल शिमला

आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से हिमाचल की सियासत गरमा गई है। इससे जहां आप की हिमाचल में सत्ता पाने की उम्मीदों को झटका लगा तो वहीं भाजपा इससे गदगद है। आप नेताओ के भाजपा में शामिल होने की गूंज दिल्ली से हिमाचल के सियासी हलकों में ख़ूब गूंजी। शिमला में रोड़ शो करने पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अनुराग ठाकुर ने भी मंच से आप के नेताओ का भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। जब आप के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम किया तो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि अनूप केसरी पर महिलाओं से छेड़छाड़ का शिकायतें है इसलिए पार्टी उनको निकालने वाली थी। इससे पहले ही भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

मनीष सीसोदिया के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप से पूछा कि जो लोग 8 साल तक आप में सही थे वह आधे घंटे में गलत कैसे हो गए। जब केजरीवाल व भगवंत मान मंडी रैली में आए तो रोड़ शो के दौरान इन्होंने हिमाचल के नेताओ को अपने साथ जगह नही दी जिससे वह नाराज़ चल रहे थे। आप ने हिमाचल के लोगों का अपमान किया। आप में अनदेखी की वजह से वह भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करती है। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा की दलों के कई बड़े नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।