भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

पूजा शांडिल्य। ऊना

भारतीय जनता किसान मोर्चा ऊना मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने ऊना मंडल कार्यकारिणी की रविवार यहां घोषणा कर दी है। उन्होंने प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री राजकुमार पठानिया, ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, महामंत्री अशोक धीमान और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश मेनन के साथ विचार मंथन के बाद मंडल इकाई की घोषणा की।

जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में सतवीर सिंह, सुरेश कुमार, हरजीत सिंह, राजकुमार, शीतल सिंह, राजिंदर कुमार, सुखविंदर सिंह सांगरा, महामंत्री के रूप में अमरीक सिंह ढिल्लों, नवदीप ठाकुर, सचिवों में राजकुमार चौधरी, रमेश चंद, सर्वजोत सिंह, अनूप चंद, हरदीप सिंह, दीप्ति कुमार शामिल किए गए हैं।

वहीं पर हरदयाल सिंह, गुरदेव सिंह, संतोख सिंह, पवन दीवान, हरजैब सिंह, सरवन सैनी, जगतार सिंह, चंद्रभान, रमेश चौधरी, अविनाश राणा, बृजेंद्र कुमार, हरिपाल, अशोक कुमार शर्मा, अनिल कुमार, सोनार सिंह, देशराज, बीरबल, फकीर चंद, बिशन दास, केवल सिंह, नत्था सिंह, मलकीत सिंह, रामलाल, हरजिंदर सिंह, अंजू कुठार, हरजीत कुठार, बलराम सिंह, सतनाम सिंह, महेश राणा, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, हरअवतार, रजनीश कालिया, दर्शन सिंह, गुरदेव सिंह बसोली, राम आसरा बसोली, अशोक कुमार टब्बा, अजमेर सिंह जनकौर, यशपाल पम्मा, वीरेंद्र सिंह, अमृतलाल, विक्रम सिंह, निर्मल सिंह, बृजमोहन, सतपाल शर्मा, जसविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, चेतन सिंह, कमलेश कुमार सैनी, गुरुदेव चंद बडैहर, बलबीर सिंह ढेसी, रमन कुमार, स्वरूप सिंह व दरबारा सिंह के नाम शामिल हैं।