भाजापा किसान मोर्चा की हुई बैठक संपन्न

तलविंदर सिंह। बनीखेत

भरतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल डलहौजी की बैठक पार्टी कार्यालय सुंडला में हुई। इसमें प्रकाश भारद्वाज प्रदेश सचिव किसान मोर्चा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक का मुख्य उदेश्य एक बूथ 15 किसान प्रहरी का लक्ष्य ओर केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के समर्थन में हस्ताक्षतर अभियान औऱ किसानों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल, महामंत्री सुन्नी राम उपाध्यक्ष किशोरी लाल, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, दीघाई पंचायत प्रधान केशो राम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।